जिसका लाभ अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने अधिकारी कर्मचारियों को 2022 में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जिला कलेक्टर द्वारा भी अपने-अपने जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किए जा रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना में पदस्थ अधिकारियों का उपयोग किया। जिसके बाद स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसका लाभ अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा।वर्तमान वर्ष 2022 के दौरान ग्वालियर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में गणेश चतुर्दशी बुधवार 31 अगस्त सहित महानवमी (दशहरा), मंगलवार 4 अक्टूबर और भाई दूज (दीपावली) मंगलवार 27 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।वही जारी सूचना के मुताबिक स्थानीय अवकाश से संबंधित ही आदेश बैंक, कोषालय और उप कोषालयों पर लागू नहीं किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले राज्य शासन द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में रंग पंचमी, गणेश चतुर्थी, दीपावली के दूसरे दिन आने वाले उत्सव के दिन अवकाश घोषित किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 मार्च को रंग पंचमी सहित 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी और दीपावली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए स्थानीय अवकाश के आदेश भी जारी कर दिए हैं।राज्य सरकार द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों के अधिकारी कर्मचारियों को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। जिसमें भोपाल शहर के लिए केवल एक जबकि प्रदेशभर के सभी सरकारी विभागों में तीन अवकाश घोषित किए गए हैं। इस तरह अधिकारी कर्मचारियों के लिए कुल स्थानीय अवकाश 4 होंगे। वहीं अधिकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किए जाने के बाद भोपाल कलेक्टर और इंदौर कलेक्टर द्वारा भी अपने अपने जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए थे।


