कुछ दिनों पहले में डॉक्टरों के एक समूह से बात कर रहा था और उनमें से कुछ इस बारे में चिंतित थे कि उनके पास पर्याप्त नकदी की व्यवस्था नहीं है। हालाँकि एक आम आदमी के लिए यह एक झटके या मज़ाक के रूप में हो सकता है क्योंकि हर बार जब वे किसी क्लिनिक में कदम रखते हैं तो वे महसूस करते हैं की अधिक पैसा वसूला गया है … यहां नीचे कुछ कारण बताए गए हैं जो कुछ डॉक्टरों ने कहा, और कुछ मेरे खुद के अनुभव हैं
1. डॉक्टर देर से कमाते हैं: जी हाँ इसमें कोई शक नहीं है , एमबीबीएस करने में लंबा समय लगता है, फिर आप आगे विशेषज्ञ होते होते लम्बा समय लग जाता है । जब तक आप कमाई शुरू करते हैं तब तक आप लगभग 32 वर्ष के हो चुके होते हैं।
2. डॉक्टरों को अधिक खर्च की आवश्यकता होती है: डॉक्टरों को डॉक्टरों की तरह रहना पड़ता है,। इसलिए वे कपड़े, कार पर अधिक खर्च करते हैं, वे जिन जगहों पर जाते हैं वे महंगे हैं.इसलिए उनके पास बचत या निवेश करने के लिए कम राशि ही बचती है।
3. डॉक्टर, यदि एक बेहतर शब्द उपयोग करूँ तो , “लापरवाह ” होते हैं! सभी पेशेवरों की तरह उन्हें लगता है कि ‘निवेश / व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन आसान है, मुझे मदद की ज़रूरत नहीं है। वे गलत हैं। उनका पाठ्यक्रम उन्हें वित्त विषय के प्रबंधन की किसी भी चीज़ के लिए तैयार नहीं करता है। और भी बदतर तब होता है वे अपने बैंकर पर भरोसा करते हैं। जो उन्हें आर्थिक कसाइयों के पास भेज देते है । ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि किस पर भरोसा करें और किस उत्पाद मैं पैसा लगाए । 55 साल की उम्र में अचानक उन्हें पता चलता है कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं !! यहां भाव त्वरित कैश करने योग्य निवेश से है।
4. उनके पास सामान्यतः कोई व्यावसायिक समझ नहीं होती है – अतः वे अपनी लागत, उनकी परिवर्तनीय लागत, सीमांत लागत, कराधान, अन्य राजस्व आदि विषयों को नहीं समज़ते हैं। इससे लगातार उन्हें एक तनाव होता है -तथा अपने CA पर अत्यधिक निर्भरता तथा उसके द्वारा डराए जाने पर कई गलत वित्तीय निर्णय हो जाते हैं।
वैसे और भी कई कारण हैं,। तो इनमें से अधिकांश कारण वित्त के ज्ञान की कमी के कारण आते हैं।
हम में से 99% लोग पैसे के लिए काम करते हैं, और हम में से केवल 1% लोग ही अपने पैसे को अपने लिए काम मैं लगा पाते है।


