मोबाइल लूटते वक्‍त बाइक फिसली, दो युवक पकड़े तीसरा भागा

पिछोर| बाचरौन चौराहा पिछोर से‎ पैदल मोबाइल पर बात करते हुए‎ जा रहे युवक का बाइक सवार तीन‎ युवकों ने मोबाइल लूट लिया।‎ युवक पीछे दौड़ा, तभी दूसरे बाइक‎ सवार लोग आए और पीछा करने‎ लगे। आगे बाइक गिरने से तीनों‎ युवक गिर गए और दो को लोगों ने‎ पकड़ लिया। जबकि एक भाग‎ निकला। रविंद्र (19) पुत्र‎ आशाराम रजक निवासी संकट‎ मोचन कॉलोनी पिछोर गुरुवार को‎ वाचरौन चौराहे पर मालिक के घर‎ लोडिंग ऑटो गाड़ी खड़ी करके‎ मोबाइल पर बात करते हुए पैदल‎ आ रहा था। तभी बाइक सवार तीन‎ युवक आए और बीच में बैठे युवक‎ ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट‎ लिया। रविंद्र पीछे दौड़ा, तभी बाइक‎ से अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा‎ किया तो डाक बंगला के पास‎ बाइक फिसल गई। लोगों ने दो‎ युवकों छोटू सहित कोमल प्रजापति‎ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है‎ और अशोक प्रजापति मौके से भाग‎ निकला।

Leave a comment