आलिया की फिल्म पर नस्लवाद को बढ़ावा देने के आरोप, इस सीन पर मचा बवाल

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को रिलीज होगी। दर्शकों को फिल्म में आलिया (Alia Bhatt) का ट्रांसफॉर्मेशन काफी पसंद आ रहा है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म पर नार्थ ईस्ट के लोगों के प्रति नस्लवाद (Racism) को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इसकी वजह है फिल्म में आलिया का एक डायलॉग। सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट की भी मांग उठ रही है।

आलिया का वह डायलॉग जिस पर है विवाद: दरअसल एक सीन में आलिया डेंटिस्ट के पास जातीं हैं। वो उन्हें बार-बार और ज्यादा मुंह खोलने के लिए कहता है। एक-दो बार तो आलिया करती हैं, पर फिर अचानक गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं, पूरा का पूरा चाइना मुंह में घुसाएगा क्या?। फिल्म के इस सीन पर बवाल शुरू हो गया है, क्योंकि डॉक्टर दिखने में नॉर्थ ईस्ट के लग रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड की फिल्मों में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ पहले भी नस्लवादी टिप्पणियां करने के आरोप लगते रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में तो टिप्पियों के खिलाफ कानून भी है। 

ट्वीट पर मचा बवालसोशल मीडिया पर आलिया के चाइना वाले डायलॉग पर बवाल मचा हुआ है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘नस्लवादी डायलॉग से पहले तक गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi controversy) का ट्रेलर वाकई पसंद आया, बॉलीवुड कभी नहीं बदलेगा’। एक अन्य नेटीजन ने ट्वीट किया, ‘पूरा चीन मुंह में डालेगा क्या?’ बेशक, क्योंकि दंत चिकित्सक उत्तर पूर्वी है इसलिए वह चीनी है ना? जातिवाद और ज़ेनोफ़ोबिया अपने सबसे बुरे रूप में! #गंगूबाई काठियावाड़ी।’

Leave a comment