मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड किया गया है। प्रशासकीय नियंत्रण तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जगह अब यह सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार 18 फरवरी 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई , जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। इस बैठक में 8 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत पेश होने वाले बजट 2022-23, नर्मदा एक्सप्रेस वे और व्यावसायिक परीक्षा मंडल समेत कई प्रस्तावों को हरी झंड़ी दी गई। बैठक की ब्रीफिंग गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने की।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- 8 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट का प्रस्ताव पर चर्चा । ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। बजट का फोकस कृषि, रोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर रहेगा। मंत्रियों से सुझाव लिए गए।
- तकनीकी शिक्षा बोर्ड में उपाध्यक्ष का पद अशासकीय व्यक्ति को देने का निर्णय लिया।
- एमपी स्टार्टअप नीति 2022 का अनुमोदन किया गया।
- मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन बोर्ड किया गया है। प्रशासकीय नियंत्रण तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जगह अब यह सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत काम करेगा।इससे पहले व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड किया गया था।
- घुड़सवार फराज खान को जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए 50 लाख प्रदान करेंगे।
- अनूपपुर में मेडिकल कॉलेज
- नर्मदा एक्सप्रेस-वे को मंजूरी का प्रस्ताव। फीडर रूट्स के जरिए यह प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों को जोड़ेगा और इसकी लंबाई 906 किलोमीटर होगी। यह मार्ग मध्यप्रदेश के अमरकंटक से शुरू होकर गुजरात तक जाएगा। यह सड़क भारत माला परियोजना के तहत NHAI बनाएगी।
- नर्मदा एक्सप्रेस-वे अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होगा, जो डिंडोरी, जबलपुर, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर से झाबुआ जिले में गुजरात सीमा तक बनेगा।
- मध्य प्रदेश में रेत परिवहन में लगे वाहनों पर टैक्स लगाने की तैयारी। वसूले जाने वाले टैक्स से सालभर में 170 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव।


