किसानों की मदद के लिए खास अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारत के अलग–अलग शहरों और कस्बों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली । शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की मदद के लिए 100 ड्रोनों का उद्घाटन किया। किसानों की मदद के लिए खास अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारत के अलग-अलग शहरों और कस्बों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया। शनिवार को पीएम मोदी ने डॉन यात्रा का उद्घाटन करते हुए ट्वीट किया कि वीडियो के साथ ट्वीट किया कि, “देश भर में 100 स्थानों पर किसान ड्रोन को क्रियान्वित होते हुए देखकर खुशी हुई। यह एक जीवंत स्टार्ट-अप, @garuda_india द्वारा एक सराहनीय पहल है। नवीन प्रौद्योगिकी हमारे किसानों को सशक्त बनाएगी और कृषि को अधिक लाभदायक बनाएगी । ” इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले ड्रोन के नाम से लगता था कि यह सेना से जुड़ी कोई व्यवस्था है या दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल में आने वाली चीजें हैं। लेकिन अब 21वीं सदी की आधुनिक कृषि व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय है। मुझे विश्वास है कि ना केवल ड्रोन किसान सेक्टर के विकास में सही साबित होंगे , बल्कि इसमें संभावनाओं का अनंत आसमान भी खुलेगा।बता दें कि सबसे पहले पंजाब में ड्रोन यात्रा शुरू की गई , जिसके बाद इसे गोवा में शुरू होना है , गोवा के बाद इस कतार में उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश शामिल है। आंध्र प्रदेश में भी ड्रोन यात्रा शुरू कर दी गई है। तमिलनाडु सहित असम राजस्थान तेलंगाना में ड्रोन यात्रा शुरू कर दी गई है।


