प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, इनमें से विशेष तौर पर करीब 88 लाख उपभोक्ता के अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के बिजली बिजली माफ किए जाएंगे
लोकमतसत्याग्रह /भोपाल । मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बिजली बिलों को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके तहत कोरोना काल के 88 लाख बिजली उपभक्ताओ का बिल माफ किया जाएगा यानि 88 लाख घरेलू उपभोक्ता के करीब 6400 करोड़ रुपए माफ किया जाएंगे।इसमें 1 किलोवॉट तक के कनेक्शन वाले बिजली उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री की घोषणा पर विभाग का आदेश जारी होने के बाद अमल किया जाएगा।जिन बिजली उपभोक्ताओं ने बिलों का भुगतान कर दिया है, उनकी राशि अगले बिलों में समायोजित की जाएगी। समाधान योजना के तहत 48 लाख किसानों ने 189 करोड़ रुपए जमा किए थे, उनकी इस राशि को अगले बिलों में समायोजित किया जाएगा। प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, इनमें से विशेष तौर पर करीब 88 लाख उपभोक्ता के अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक के बिजली बिजली माफ किए जाएंगे, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कब से शुरू होगा।मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब बिजली कंपनी की ओर से आदेश जारी किया जाएगा। आदेश कब से लागू होगा और किस महीने से बिलों का समायोजन किया जाएगा,इस पर अब भी संशय बरकरार है। ध्यान देने वाली बात ये है कि आने वाले महीनों के बिजली बिल में राशि कम होकर आएगी, लेकिन अभी बिल भरने होंगे। वही जब तक जमा की हुई राशि एडजस्ट नहीं हो जाती है तब का बिल कम आएगा, इस दौरान साढ़े 14 लाख उपभोक्ताओं के 189 करोड़ रुपए समायोजित किए जाएंगे।इसमें पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 28.77 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और करीब 928 करोड़ रुपये का बकाया बिल में समयोजन किया जाएगा। कंपनी को 928 करोड़ रुपये की वसूली के लिए बिजली कंपनी ने मार्च के बिल में बकाया बिल को जोड़कर भेजा था, जिसमें से कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली बिल भर भी दिया था, वही कुछ को समाधान योजना के तहत बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को छूट का विकल्प चयन करने का मौका दिया गया था। उर्जा विभाग ने 31 जनवरी तक इसके लिए आवेदन मांगे गए थे।बता दे कि कोरोनाकाल में जिन 88 लाख विद्युत उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए थे, उनसे बिजली कंपनी के 6400 करोड़ रुपए वसूली के लिए ऊर्जा विभाग ने एक नीति बनाई थी, इसके तहत उपभोक्ता बकाया बिजली बिल एकमुश्त जमा करेगा तो उन्हें 40% राहत और बकाया राशि पर 2% के हिसाब से लगने वाला सरचार्ज भी माफ कर दिया जाएगा। वही 6 किस्तों में बिल जमा करने पर 25% तक छूट दी जाएगी।इसके बाद कईयों ने बिल जमा भी कर दिए थे, वही सीएम शिवराज बकाया बिलों की वसूली न करते हुए उन्हें फ्रीज करने को कहा था।।इसके बाद सोमवार को विधानसभा में उन्होंने सभी बिलों को माफ करने का ऐलान कर दिया।


