मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गौ तस्करों का गैंग, हिस्ट्रीशीटर रमजानी समेत एक दर्जन शामिल

पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रमजानी के साथ रिजवान, दानिश, ओसामा, महफूज, अमजद सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़ हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक दर्जन लोगों को पकड़ा गया है। मुरादाबाद जिला पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रमजानी और इसके साथियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।

पुलिस ने बताया कि रमजानी के साथ रिजवान, दानिश, ओसामा, महफूज, अमजद सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रमजानी हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करी, गौहत्या में लिप्त इस गैंग का सरगना है। इनके पास से गौवंश भी बरामद किया गया है। इन सभी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों के व्यक्तिगत अपराधिक इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं।   

BXTM63 male hands tied with handcuffs

Leave a comment