पुलवामा: रेत निकाल रहे मजदूरों को मिली भगवान विष्णु की 9वीं शताब्दी की अनूठी मूर्ति

दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा से भगवान विष्णु की तीन सिर वाली अति प्राचीन दुर्लभ मूर्ति मिली है। यह मूर्ति मजदूरों को उस समय मिली जब वह काकपोरा इलाके के लेल्हारा गांव में झेलम नदी से रेत निकाल रहे थे। 


दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा से भगवान विष्णु की तीन सिर वाली अति प्राचीन दुर्लभ मूर्ति मिली है। यह मूर्ति मजदूरों को उस समय मिली जब वह काकपोरा इलाके के लेल्हारा गांव में झेलम नदी से रेत निकाल रहे थे। इस दौरान ही उन्हें नदी में एक बेहद प्राचीन मूर्ति नजर आई। मजदूरों ने मूर्ति को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति को अपने कब्जे में लिया और पुरातत्व और संग्रहालय की टीम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, मूर्ति को पुरातत्व और संग्रहालय, जम्मू और कश्मीर को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार दुर्लभ मूर्ति बारीक नक्काशीदार है। यह मूर्ति 9वीं शताब्दी के दौरान की प्रतीत होती है। 

जम्मू-कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग, निदेशक मुश्ताक अहमद ने प्राचीन मूर्तिकला की बरामदगी की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि यह एक तीन सिर वाली भगवान विष्णु की अनूठी मूर्ति है। 9वीं शताब्दी की यह एक अनोखी मूर्ति है। यह एक काले-हरे रंग की पत्थर की मूर्ति है जो बहुत ही दुर्लभ है। हालांकि मूर्ति के कुछ हिस्से गायब हैं।

Leave a comment