मध्याह्न भोजन खाने के बाद 57 बच्चे बीमार, अधितकर बच्चे जिला अस्पताल रेफर

एमपी के डिंडौरी में मिड डे मील खाने से 54 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बच्चों को मरी हुई छिपकली वाली दाल परोसी गई थी। खाने के बाद उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की स्थिति अभी ठीक है।

लोकमतसत्याग्रह/डिंडौरीएमपी के डिंडौरी जिले में मिड डे मील खाने से 54 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मिड डे मिल में जो दाल परोसी गई थी, उसमें मरी हुई छिपकली मिली है। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की खबर से जिले में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। इलाज के बाद बच्चों की स्थिति ठीक है।घटना जिले के समनापुर अंतर्गत शासकीय मिडिल स्कूल केवलारी की है। बताया जा रहा है कि दोपहर में बच्चों को खाने में चावल के साथ दाल परोसी गई थी। उसी दाल में मरी हुई छिपकली थी। स्कूल के लोगों की लापरवाही की वजह से बच्चों ने वहीं दाल खाल लिया। इसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद आननफानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सभी लोग स्कूल से भागे-भागे अस्पताल पहुंचे और अपने लाडलों की हाल जान रहे थे।डिंडौरी जिला अस्पताल के विक्रम सिंह ने कहा कि उल्टी की शिकायत के बाद छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 36 के करीब बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाकी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में भर्ती कराया गया। सभी बीमार बच्चों की उम्र 10 साल से अधिक है। समनापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि खाना बनाने में समूह ने लापरवाही बरती है। इसी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। समय रहते बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a comment