रायपुर-बिलासपुर संभाग में चलेगी लू, 7 अप्रैल तक गर्मी से हल्की राहत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से आम आदमी परेशान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लू, गर्म हवा थोड़ा और परेशान कर सकती है। लेकिन हवा की दिशा में आ रही तब्दीली की वजह से 7 अप्रैल आते-आते तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

रायपुरबिलासपुर संभाग को चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग को लेकर चेतावनी दी है। इन हिस्सों में ग्रीष्म लहर यानी लू चलेगी। आने वाले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा।

हवा की बदलेगी दिशा

मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है, इसकी वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान कुछ खास नहीं बदलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

रायपुर में ऐसा रहेगा तापमान

तारीखअधिकतमन्यूनतम
2 अप्रैल42 डिग्री24 डिग्री
3 अप्रैल43 डिग्री  25 डिग्री
4 अप्रैल42 डिग्री  25 डिग्री
5 अप्रैल 42 डिग्री25 डिग्री

7 अप्रैल को इस तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में सबसे न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में और सबसे अधिक तापमान 93.1 डिग्री सेल्सियस एआरजी मुंगेली में दर्ज किया गया है।

Leave a comment