रोहित नाम से हिन्दू के घर रह रहा था आसिफ, पुलिस ने भेजा जेल

नजीबाबाद के खानपुर क्षेत्र में आसिफ को पुलिस ने जेल भेज दिया। वह यहां रोहित नाम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से आसिफ एक हिन्दू विधवा के घर पर रोहित बनकर रह रहा था।

लोकमतसत्याग्रह/बिजनौर। जिले के नजीबाबाद के खानपुर क्षेत्र में आसिफ को पुलिस ने जेल भेज दिया। वह यहां रोहित नाम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार पिछले छह महीने से आसिफ एक हिन्दू विधवा के घर पर रोहित बनकर रह रहा था। ये हिन्दू परिवार  गौवंश चराने का काम करता है।

रोहित जब एक गाय के साथ क्रूरता करता दिखा तो हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्तों को शक हुआ। उन्होंने रोहित से कड़ाई से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गयी। उसने बताया कि उसका असली नाम आसिफ है। पुलिस को इस बारे में सूचना दी गयी तो जांच पड़ताल में पता चला कि वह पंजाब के संगरूर जिले का रहने वाला है और यहां हिन्दू परिवेश में हाथ में कलावा बांध कर रह रहा था।पुलिस ने आसिफ के बारे में पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया है कि उसने वहां कोई अपराध किया है कि नहीं। कोतवाली प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच का जा रही है।

Leave a comment