बीरभूम: फंदे से लटकता मिला BJP समर्थक का शव, TMC पर आरोप

विधान सभा चुनाव के बाद से राज्य में व्यापक रूप से हिंसा का दौर जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन—चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। यहां तक कि उनको पलायन तक के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में अराजकता का वातावरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधान सभा चुनाव के बाद से राजनीतिक हिंसा लगातार जारी है। ताजा घटना बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत बरोतुरी पंचायत की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता पूर्णचंद्र नाग का शव घोषग्राम के टावर क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पूर्णचंद्र को मारकर फांसी पर लटका दिया गया है। घटना के बाद भाजपा की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें टीएमसी गुंडों पर आरोप लगाया है।

दिहाड़ी मजदूरी कर पालते थे परिवार

परिवार के अनुसार पूर्णचंद्र नाग दिहाड़ी मजदूर थे। छोटे-मोटे काम करके घर—परिवार चलाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वह भाजपा समर्थक थे। उनकी मौत के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर उनकी हत्या की गई है कि तो इसके पीछे क्या कारण रहे? पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जारी है राजनीतिक हिंसा

विधान सभा चुनाव के बाद से राज्य में व्यापक रूप से हिंसा का दौर जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन—चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। यहां तक कि उनको पलायन तक के लिए मजबूर किया जा रहा है। लेकिन राज्य का प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई के नाम पर उल्टे प्रश्रय देता है। तो दूसरी ओर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अराजकत तत्वों को संरक्षण देती दिखाई देती हैं। राज्य के हालात पर नजर रखने वाले जानकार कहते हैं कि बंगाल में कानून—व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जिस पुलिस—प्रशासन की ​जिम्मेदारी अपराधियों पर नकेल कसने की होती है, वही पुलिस सत्ता के इशारों पर उन्हें संरक्षण देती है। यह पश्चिम बंगाल की हकीकत है।

Leave a comment