कुमार विश्वास के घर पुलिस पहुंची, बोले- दिल्ली में बैठा आदमी पंजाब को धोखा देगा

नई दिल्लीकुमार विश्वास के घर 20 अप्रैल को पंजाब पुलिस पहुंची। इस बात की जानकारी खुद विश्वास ने दी। विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट से पुलिस की फोटो भी शेयर की। विश्वास ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी भी दी। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ पाई कि पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर क्यों पहुंची है।

विधानसभा चुनाव के दौरान आई थी विश्वास की टिप्पणी

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। विश्वास का दावा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद विश्वास को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

विश्वास के बयान के बाद राजनीति गरमाई

कुमार विश्वास के बयान के बाद पंजाब के साथ-साथ देशभर की सियासत गर्मा गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब में अपनी रैली के दिए भाषण में विश्वास के आरोपों का जिक्र किया था। PM ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के पास भारत को तोड़ने और सत्ता में आने के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने का एजेंडा तैयार है। हालांकि, आप ने कुमार विश्वास के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया था।

केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कुमार विश्वास के आरोपों पर कहा था कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं। कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया।” केजरीवाल ने ये भी कहा, क्या विकास की बात करने वाला आतंकवादी देखा है। अगर मैं आतंकवादी हूं तो शायद दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा। 

Leave a comment