पत्थरों का कैसे करते हैं सदुपयोग, ये सिखाता है हमारा धर्म

अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देखकर आप गर्व महसूस करेंगे।

देश में पत्थरबाजी की घटनाएं पहले कश्मीर से आती थीं। सेना ने घाटी में पत्थरबाजों पर नकेल कस दी है। लेकिन, अब ये घटनाएं देश के कई शहरों से आने लगी हैं। रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश के खरगोन और गुजरात में पत्थरबाजों ने शोभायात्रा पर पथराव किया। तो वहीं दिल्ली में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की टीम जब जहांगीरपुरी में अपराधियों के परिजनों से पूछताछ करने गई तो टीम पर भी पथराव किया गया। दिल्ली दंगों के दौरान भी पत्थरबाजी हुई थी।

कट्टरपंथियों ने युवाओं और महिलाओं के हाथों में किताब की जगह पत्थर पकड़ा दिए। इन पत्थरों का कैसे सदुपयोग होता है, यह कोई सनातन से सीखे। अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देखकर आप गर्व महसूस करेंगे। उन्होंने राम सेतु की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की है। और इसमें लिखा है कि हमारा धर्म हमें पत्थरों का सदुपयोग करना सिखाता है। हम इससे सेतु बनाते हैं।

प्रणिता का यह ट्वीट वायरल हो गया। इसमें लोग कह रहे हैं कि यही हमारे धर्म की सुंदरता है। उनके इस ट्वीट की काफी तारीफ हो रही है। एक व्यक्ति ने लिखा कि हमारा धर्म वसुधैव कुटुंबकम पर विश्वास करता है। एक व्यक्ति ने लिखा कि पत्थरबाजों की अच्छी तगड़ी रोस्टिंग। कुछ लोगों ने प्रणिता को शेरनी तक कहा।

Leave a comment