अब मंत्रियों, आईएएस और आईपीएस अफसरों, उनकी पत्नी और परिजनों को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा| यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है| अब मंत्रियों, आईएएस और आईपीएस अफसरों, उनकी पत्नी और परिजनों को अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा| यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी|
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि प्रत्येक वर्ष सभी मंत्री अपनी संपत्ति का ब्योरा देंगे| इसी प्रकार आईएएस और आईपीएस अफसर एवं उनके परिजन भी यह विवरण देंगे कि वर्तमान वर्ष में उनकी चल और अचल संपत्ति कितनी बढ़ी है या फिर घटी है| इसके साथ ही यह भी आवश्यक किया गया है कि संपत्ति के इस विवरण को वेबसाइट पर भी सार्वजनिक किया जाए| इसके पीछे मंशा यह है कि जनता को भी यह मालूम रहना चाहिए कि मंत्री या नौकरशाह के पास कितनी संपत्ति है|
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि किसी भी मंत्री के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य में दखल नहीं देगा| अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है| अधिकारियों के लिए तो यह व्यवस्था पहले से ही लागू थी मगर अब मंत्रियों और उनके परिजनों को भी इसका पालन करना होगा| इससे पारदर्शिता आएगी|


