भोपाल।कांग्रेस में बड़ा फैसला हुआ है। कमलनाथ की जगह डॉ. गोविंद सिंह को मध्य प्रदेश का नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। ये बदलाव दिल्ली के इशारे पर किया गया। दिल्ली से कांग्रेस आलाकमान का लेटर आया था। कमलनाथ के इस्तीफा के बाद गोविंद सिंह को ये जिम्मेदारी मिली। अब कमलनाथ सिर्फ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालेंगे। इस बदलाव की मांग लंबे समय से प्रदेश संगठन द्वारा की जा रही थी। इस परिवर्तन को 2023 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।


