IRS अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना के घर पर हमला, दिग्विजय ने की SIT जांच की मांग

गुनागुना की चाचौड़ा तहसील के पेंची गांव में IRS अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना के घर पर दो बार बदमाशों ने हमला किया। एक बार रात में और दूसरी बार सुबह बदमाशों ने हमला किया। हमले में IRS प्रद्युमन सिंह मीना को भी मामूली चोट आई है। मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने हमले को कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया। दिग्विजय सिंह ने गुना SP से इसकी जांच करने के लिए SIT गठित करने की मांग की है।

गंज पुलिस चौकी में की शिकायत

IRS अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना ने हमले के बाद गंज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। IRS अधिकारी अपने कुछ साथियों के साथ शिकायत कराने पहुंचे थे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था और चैनल गेट लगे हुए थे। IRS अधिकारी को शिकायत दर्ज कराने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा।

दो राजनीतिक परिवारों की जंग

गुना के चाचौड़ा इलाके में दो राजनीतिक परिवारों के बीच सोशल मीडिया जंग चल रही है। एक पक्ष के दूसरे पक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप हैं। एक पक्ष पूर्व विधायक ममता मीना और उनके रिटायर्ड IPS पति रघुवीर मीना का है, तो वहीं दूसरा पक्ष IRS प्रद्युम्न मीना और उनकी पत्नी प्रियंका पेंची का है। चाचौड़ा की राजनीति में सक्रिय हुई प्रियंका पेंची ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए चाचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। वहीं रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा ने फेसबुक पर जवाब देकर पूछा कि देवीजी आप कौन हैं, गुंडई की परिभाषा बताएं।

Leave a comment