क्या वजह है जो मुमताज हुई थीं अस्पताल में भर्ती, 25 साल पहले हुई थी गंभीर बीमारी

मुंबई।  60-70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज माधवानी  14 दिन पहले अस्पताल में एडमिट हुई थीं। पेट में इन्फेक्शन होने की वजह उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनके स्वास्थ में भी सुधार है। फैंस उनके बारे में ऐसी खबर सुनकर उनके लिए जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मुमताज ने फैंस को बताया की उन्हें किस बीमारी के अटैक के बाद अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। 

इस बीमारी से जूझ रही मुमताज 

मुमताज ने बताया कि वो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस की बीमारी से जूझ रही हैं। ये एक तरह का डायरिया अटैक जैसा होता है। रिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस नाम की बीमारी दवाई लेने से भी ठीक नहीं होती है।  

डॉक्टरों को किया धन्यवाद

मुमताज ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को धन्यवाद किया है। मुमताज ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ का उनके तरह व्यवहार बहुत अच्छा था। इसके साथ उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरर्स ने उनका खास ख्याल रखा है। यही वजह है कि वो अब ठीक हैं। 

मुमताज का शॉकिंग खुलासा 

74 साल की मुमताज ने बताया कि उन्हें 25 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) हुआ था। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान उनके लेफ्ट हैंड के लिम्फ नोड्स को हटा दिया गया था। इस बीमारी के इलाज में उन्हें हफ्ता भर अस्पताल में ड्रिप लगी थी और ये ड्रिप उनके सिर्फ दाहिने हाथ में लगी थी। इस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामा करना पड़ा था। 

यहां है मुमताज के पति  

मुमताज के हसबैंड मयूर माधवानी यूएस में हैं। जिस समय उन्हें मुमताज के अस्पताल में एडमिट होने की सूचना मिली थी, तो वे तत्काल भारत आने लगे। हालांकि वे भारत नहीं आए क्योंकि मुमताज ने उन्हें आने से रोक दिया। मुमताज 10 मई को अपने पति मयूर के पास यूएस जा रही हैं। 10 मई को वे मुंबई से रवाना होंगी। 

इन फिल्मों में चुकी हैं नजर

मुमताज 12 साल की उम्र से ही बॉलीवुड में काम कर रही है। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। वे फिल्म संस्कार, लाजवंती, सोने की चिड़िया, सच्चा झूठा, आपकी कसम, अपना देश, प्रेम कहानी, दुश्मन, बंधन, दो रास्ते, झील के उस पार जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

Leave a comment