सिंधिया के खिलाफ विवादित बैनर पर भड़की भाजपा, FIR की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने कहा कि ये घोर आपत्तिजनक कृत्य है जिससे दो “वर्गों” के बीच हिंसा भी हो सकती है। प्रिंट लाइन का और कई कानूनों का उल्लंघन हुआ है। इसमे स्थानीय स्तर पर FIR होना चाहिए।

ग्वालियर। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस कल ग्वालियर में एक अहम् बैठक करने वाली है। कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं इसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, गोविन्द सिंह जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने एक विवादित बैनर लगाकर एक बार फिर सिंधिया परिवार पर हमला बोला है। भाजपा ने इसका विरोध किया है और FIR की मांग की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद से कांग्रेस का गुस्सा बार बार बाहर आता ही रहता है। आज शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने एक विवादित पोस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस के पास लगा दिया। बैनर में गद्दार जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पहले भी कई बार ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुखर होकर विरोध करते रहे हैं। भाजपा में सिंधिया के जाने के बाद से ग्वालियर में कई बार पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। लेकिन इस बार जो बैनर लगाया गया है , वो थोड़ा  अलग है। पूरा बैनर जोड़ तोड़ कर कंप्यूटर तकनीक का उपयोग कर बनाया गया है। बैनर में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, डॉ गोविन्द सिंह और सज्जन वर्मा जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं की तस्वीर भी हैं जिन्हें महाभारत और रामायण के पत्रों की शक्ल में दिखाया गया है। बैनर लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने मीडिया से सिंधिया परिवार का नाम लिए बिना कहा कि गद्दार कौन है, किसने चुरा घोपा है, सब जानते हैं लेकिन अब कांग्रेस के दिग्गज मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उधर इस विवादित बैनर पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने कहा कि ये घोर आपत्तिजनक कृत्य है जिससे दो “वर्गों” के बीच हिंसा भी हो सकती है। प्रिंट लाइन का और कई कानूनों का उल्लंघन हुआ है। इसमे स्थानीय स्तर पर FIR होना चाहिए।

Leave a comment