भोपाल। रेलवे के एक बड़े अफसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। भोपाल एडीआरएम गौरव सिंह चाधर पर रेप का आरोप लगा है। 27 साल के फरियादी शुभम सिंह ने होशंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही शिकायत में कहा है कि गौरव ने उनकी पत्नी को अपने पास रख लिया है और धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़प लिए। शुभम ने गौरव को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।
ये है मामला
शुभम ने भोपाल डीआरएम को भी मामले की लिखित शिकायत की है। शुभम के मुताबिक, वो हरदा की सिद्धिविनायक कॉलोनी में रहते हैं। एडीआरएम गौरव सिंह चाधर ने उनकी पत्नी को रख लिया है। पत्नी रेलवे में ही क्लर्क है। गौरव सिंह पर ये भी आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर करीब 15 लाख रुपए, सोने के गहने हड़प लिए। शुभम के मुताबिक, गौरव ने 10 लाख रुपए चुरा लिए और 2 लाख 41 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।


