Lock Upp में तेजस्वी बनी क्वीन वॉर्डन, एक एपिसोड का इतनी फीस चार्ज कर रहीं

मुंबई। बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सुर्खियों में हैं। तेजस्वी को बिग बॉस के बाद एकता कपूर का शो नागिन-6 ऑफर हुआ। हाल ही में अब एक्ट्रेस तेजस्वी, कंगना रनौत हास्टेट शो लॉक अप (Lock Upp) में क्वीन वॉर्डन (Queen Warden) के रूप में नजर आ रही हैं। क्या आप जानते है कि क्वीन वॉर्डन बनी तेजस्वी, लॉक अप में कितनी फीस ले रही है। अगर नहीं जानते है तो आइए आपको बताते हैं..

बॉयफ्रेंड संग नजर रही तेजस्वी

शो लॉक अप (Lock Upp) के पिछले कुछ एपिसोड से करण कुंद्रा जेलर का किरदार निभा रहे हैं। शो के फिनाले वीक में उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी ने भी शो में क्वीन वार्डन  के रूप में एंट्री ली है। शो में वे स्पेशल पॉवर लेकर आई थीं। उनके शो में एंट्री लेने से शो के व्यूज में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। 

इतनी फीस ले रहीं

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी ने लॉक अप (Lock Upp) में क्वीन वॉर्डन के रूप में आने के लिए एक एपिसोड के 2-3 लाख रुपए लिए है। हालांकि, इतनी ही फीस उनके बायफ्रेंड करण कुंद्रा को मिलने की खबर भी सामने आई है। 

चंद घंटों में ग्रेंड फिनाले

आज यानी 7 मई को 10.30 बजे रियलिटी शो लॉक अप का ग्रैंड फिनाले है। आज शो को विनर मिल जाएगा और फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। वे अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर जिताने में जुट गए हैं। हालांकि, ये अनुमान लगाया जा रहा है कि शो के विजेता  मुनव्वर फारूकी होंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी किसके खाते में जाती है। 

यहां देख सकेंगे फिनाले

 शो ‘लॉकअप’ आल्ट बालाजी (Alt balaji) और एमएक्स प्लेयर (Mx player) पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम होता हैं। लॉकअप एक ऐसा शो है, जहां 24×7 सभी कंटेस्टेंट्स (Contestant) पर नजर रखी जाती है। फैंस शो का फिनाले भी इन्हीं प्लेटफॉर्म पर ही देख सकेंगे। 

Leave a comment