राजीव गांधी का हत्यारा रिहा, भड़की कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सामने आये। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुखी हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलन को आज सुप्रीम कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दे दिए।  सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही कांग्रेस ने इस पर विरोध जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस ने आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या यह राष्ट्रवाद है।सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस ने मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सामने आये। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुखी हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का एक हत्यारा रिहा हो गया। वे सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं थे देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा और आतंकवाद पर उनके दोहरे रवैया का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही राष्ट्रवाद है ? रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यदि ऐसे ही पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या में शामिल और आतंवादियों को रिहा किया जाता रहा तो कानून का क्या होगा ? आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलन को आज उनके अच्छे बर्ताव को आधार बताते हुए रिहाई का आदेश दिया। जस्टिस एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, “जेल में उनके संतोषजनक आचरण, मेडिकल रिकॉर्ड, जेल में हासिल की गई शैक्षणिक योग्यता और दिसंबर 2015 से तमिलनाडु के राज्यपाल के समक्ष अनुच्छेद 161 के तहत दायर उनकी दया याचिका की लंबित होने के कारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुच्छेद 142 के तहत हम याचिकाकर्ता को मुक्त होने का निर्देश देते हैं।”

Leave a comment