इस साल होगी ‘केजीएफ चैप्टर 3’रिलीज, ये एक्टर आ सकते हैं नजर

मुंबई।हाल ही में यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी। रिलीज के कुछ दिनों में ही फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। हालांकि केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी नॉनस्टॉप कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। 

अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग ?

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की शूटिंग  2022 के अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। थिएटर्स में फिल्म 2024 में रिलीज होगी। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म केजीएफ चैप्टर 3, 2025 में रिलीज होगी। यानी की फैंस को केजीएफ के अगले पार्ट के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

दूसरे फिल्म को डायरेक्ट कर रहे प्रशांत 

जीएफ 2 के  निर्दशक प्रशांत नीलइन दिनों फिल्म ‘सालार’ को डायरेक्ट करने में काफी व्यस्त है। इस फिल्म की कुछ प्रतिशत शूटिंग भी हो चुकी है। इस कारण प्रशांत अभी  ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की शूटिंग शुरू नहीं कर पाए है। एक इंटरव्यू में यश ने बताया था कि फिल्म के तासरे पार्ट में रॉकी की जिंदगी और कहानी में काफी कुछ है, जो तीसरे पार्ट में दिखाया जाएगा। 

फिल्म में ये सकते नजर

सूत्रों के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 3 में ऋतिक रोशन, राणा दग्गुबाती और कमल हासन एंट्री ले सकते है। हालांकि इस बात को अभी कोई ऑफिशियल अनाउंनसमेंट नहीं हुई है। 

KGF- 2 ने किया इतने का कलेक्शन

KGF- 2,  14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सूत्रों के मुताबिक KGF- 2 ने वर्ल्डवाइड (worldwide) 1200.76 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।  इसके अलावा इंडिन बॉक्स ऑफिस पर KGF- 2 हिंदी वर्जन ने 427.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।  

दूसरे पार्ट में ये सितारे रहे नजर

फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, प्रकाश राज, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन लीड रोल में हैं। इसके अलावा मालविका अविनाश, अच्युत कुमार और अनंत नाग ने भी कमाल की एक्टिंग की है। KGF 2 को प्रशांत नील ने निर्देशित किया है।

Leave a comment