करण की पार्टी में EX-वाइफ के साथ पहुंचे Amir, फैंस बोले-ये तलाक क्या कहलाता है

मुंबई। मशहूर और दिग्गज फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने 25मई को धूमधाम से अपना 50वा बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए करण ने एक शानदार पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शिरकत दी। इसमें अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, मलाइका अरोड़ा, ऋतिक रोशन, सबा आजाद समेत कई अन्य सतारे शामिल थे। इस बर्थडे पार्टी में आमिर खान भी अपनी एक्स वाइफकिरण राव के साथ नजर आए। डिवोर्स का अनाउंसमेंट करने के बाद दोनों को साथ में देखकर फैंस उन्हें तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। फैंस का कहना है कि आमिर और किरण ने डिवोर्स को मजाक बना दिया है। 

 EX-वाइफ संग पहुंचे आमिर

करण की बर्थडे पार्टी में आमिर अपनी EX-वाइफ किरण के साथ नजर आए। दोनों की पार्टी की साथ की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। पार्टी में आमिर वेलवेट जैकेट और डेनिम जींस में नजर आए। जबकि किरण शिमरी वन पीस में दिखाई दी।

आमिरकिरण ने किया डिवोर्स का अनाउंसमेंट

कुछ समय पहले ही आमिर और किरण ने एक-दूसरे से डिवोर्स का अनाउंसमेंट किया था। हालांकि इस ऐलान के बाद भी दोनों को कई बार एक-साथ  स्पॉट किया गया। लेकिन करण की बर्थडे पार्टी में दोनों को साथ में देखकर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। दोनों की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ आमिर-किरण जमकर ट्रोल भी हो रहे है। 

लोगों के रिएक्शन

करण के बर्थडे बैश में आमिर-किरण की फोटो सामने आई है। फोटो देखकर कुछ यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर का कहना है कि पहले शादी का मजाक बनाया, अब तलाक का भी बना रहे है। वहीं दूसके यूजर ने लिखा- ये तलाक क्या कहलाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-ये क्या मजाक है जब साथ रहना है तो फिर तलाक क्यों लिया?

आमिर का वर्कफ्रंट 

आमिर जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले है। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। खबरें है कि आमिर ने 29 मई को आईपीएल फिनाले के दिन इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला लिया है। 

Leave a comment