शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रेल कर्मी गिरफ्तार

बिलासपुर।  फेसबुक से दोस्ती और  शादी का झांसा देकर  टीचर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेल कर्मी  को पकड़ लिया है।  मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का  है। पीड़िता महिला कोरबा जिले में टीचर है। फेसबुक के जरिए लगभग  सात साल पहले उसकी दोस्ती तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर निवासी रेलकर्मी अश्वनी कुमार बंजारे से हुई थी। महिला की अश्वनी से  दोस्ती होने के बाद आपस में बातचीत और मिलने लगे, इसके बाद  प्रेम संबंध स्थापित हो गया। फिर  रेलकर्मी  शादी करने का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

खुद को अविवाहित बताया था आरोपी

महिला टीचर ने पुलिस को बताया कि मंगला क्षेत्र के मकान में रेलकर्मी उसके साथ दुष्कर्म करता था, जब दोनों में  दोस्ती हुई थी और प्रेम संबंध बना था, तब  रेलकर्मी ने अपने आप को अविवाहित बताया था। उस समय रेलकर्मी ने महिला टीचर के साथ शादी का झांसा दिया था।

Leave a comment