लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। विश्व के सबसे अमीर शख्स और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड नताशा बैसेट के साथ लेकर सुर्खिया बटोर रहे हैं। एलन, ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा संग होटल में नजर आए हैं। दरअसल फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में नताशा के साथ उन्हें लंच एन्जॉय करते देखा गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा लंच के लिए शेवल ब्लॉन्क होटल गए थे। इस होटल में रात के किराए के रूम की शुरूआत ही 1 लाख रुपए से होती है। दोनों ने वहां पर लंच किया।
23 साल छोटी नताशा संग दिखे एलन
शेवल ब्लॉन्क होटल में लंच करने के बाद दोनों एक-साथ बीच के पास घूमते हुए भी स्पॉट हुए। बता दें एलन 50 साल के हैं। जबकि उनकी गर्लफ्रेंड नताशा 27 की साल की है। दोनों में 23 साल का अंतर है। यूं तो एलन की कई गर्लफ्रेंड रही है लेकिन उनकी सभी गर्लफ्रेंड में नताशा सबसे कम उम्र की गर्लफ्रेंड हैं। नताशा महज 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियासे अमेरिकाशिफ्ट हो गई थीं।
इस लुक में आए नजर
लंच डेट में एलन, नताशा के साथ रोमांस करते भी नजर आए। नताशा ने जैडिग और वोल्टेयर आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस लग रही थी। जबकि एलन ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए।
फरवरी 2022 में नताशा संग रिलेशनशिप में आए
सूत्रों के मुताबिक एलन और नताशा फरवरी 2022 से रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले एलन, ग्रिम्स नाम की लड़की को डेट कर रहे थे। हालांकि रिलेशन में आने के कुछ समय बाद दोनों में कुछ भी सही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया। दिसंबर 2021 में सरोगेट के जरिए एलन ने एक्स-गर्लफ्रेंड ग्रिम्स के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
7 बच्चों के बाप हैं एलन
एलन का तीन बार डिवोर्सहो चुका है। इनमें से दो बार तो उन्हें एक ही लड़की से डिवोर्स लेना पड़ा था। जबकि उनके 7बच्चे है। एलन की पहली पत्नी का नाम जस्टिन विल्सनथा। 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा साल चल नहीं पाया और 2008 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। विल्सन ने एलन के 5 बच्चों को जन्म दिया। विल्सन के साथ डिवोर्स के दो साल बाद एलन, ब्रिटिश एक्ट्रेस तलुलाह रिलेके साथ रिलेशनशिप में आए। उनके साथ एलन ने 2010 में शादी की। 2012 में एलन का तलुलाह से भी तलाक हो गया। खास बात ये है कि 2012 में तलुलाह से डिवोर्स लेने के बाद एलन ने 2013 में फिर से उनसे ही शादी कर ली। हालांकि 2016 में दोनों फिर से एक-दूसरे से अलग हो गए। बाद में मस्क, एंबर हर्डको डेट करने लगे। लेकिन रिलेशन के एक साल बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। 2018 में सिंगर ग्रिम्सके साथ एलन के रिश्ते सामने आए। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन सितंबर 2021 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।


