क्या आपने देखी है बगैर दूल्हे की शादी, ये लड़की करने जा रही अनोखा विवाह

लोकमतसत्याग्रह/गुजरात आपने अक्सर लोगों को अपनी शादियों को रोचक बनाने के लिए कुछ बिशेष उपाए करते देखा होगा। लोग हमेशा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। कुछ दुल्हन ट्रैक्टरचलाकर मंडप में आती हैं तो कुछ बाइक(bike) से, तो कुछ अन्य वाहनों से विवाह मंडप पर पहुंचती हैं, लेकिन हम यहां जिसकी बात कर रहे है उसने इन सबसे अलग हटकर किया है। क्या आपने बगैर दूल्हे की बारात देखी है। अगर नहीं देखी तो हो जाइए तैयार। इस तारीख को होने वाली है यह अनोखी शादी…..l

यहां होगी ऐसी अनोखी शादी

दरअसल गुजरातके वड़ोदरामें रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदुऐसी अनोखी शादीकरेगी। इस शादी में मंडप सजेगा, फेरे भी होंगे, पूरे रीति रिवाज से शादी होगी लेकिन दूल्हा नहीं होगा। क्षमा 11 जून को शादी करने वाली है। क्षमा किसी दूल्हे के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ ही शादी करने जा रही हैं।  

कोई दूल्हा ही कोई बारात

क्षमा की शादी में सब कुछ होगा, लेकिन उसमें न कोई दूल्हा होगा न ही बारात। सूत्रों के मुताबिक गुजरात की ये पहली अजीबोगरीब शादी है। 

आत्मविवाह पर बोली क्षमा 

इस शादी को लेकर क्षमा ने बताया कि वे कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन उनको दुल्हन बनना था और इसे पूरा करने के लिए क्षमा ने आत्मविवाह करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक क्षमा दुनिया में सेल्फ-लवका एक उदाहरण पेश करने वाली पहली लड़की है। क्षमा ने बताया कि जब उसने आत्मविवाह करने के बारे में अपने माता-पिता(parents) से बात की तो वे शॉक हो गए थे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि ये चीज में मजाक में कह रही हूं या फिर हकीकत में। हालांकि बाद में उनके माता-पिता मान गए और शादी करने की अनुमति दे दी। 

शादी के लिए खुद लिखी कसमें

क्षमा अपनी शादी धूमधाम से करेंगी। हर रीति रिवाज को फॉलो किया जाएगा। क्षमा सिंदूर भी लगाएंगी। यहां तक कि क्षमा ने शादी में फेरे लेने के लिए  पांच कसमें भी लिखी हैं। उन्होंने अपने आत्मविवाह के लिए गोत्री का मंदिर चुना है। 

हनीमून पर गोवा जाएंगी क्षमा

शादी के सारे कार्यक्रम होने के बाद क्षमा लगभग 14 दिन के लिए गोवा हनीमून पर जाएंगी।

Leave a comment