भिंड: चोरों की दमदारी, दीवार तोड़कर ज्वेलर्स को लगा दी 50 लाख की चपत

लोकमतसत्याग्रह/भिंडभिंड जिले के मेंहगांव कस्बे में इन दोनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में रखी तिजोरी को काटकर उसमें रखे 50 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.जानकारी के अनुसार भिंड-ग्वालियर नेशनल हाइवे 719  पर मेहगांव नगर में रामनिवास सोनी की ज्वेलर्स की दुकान है जहां दुकानदार सोनी दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात बीती रात चोरों ने दुकान को सूनी पाकर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और तिजोरी को कटर मशीन से काटकर उसमें रखें 900 ग्राम के करीब सोने के आभूषण और 20 किलो से अधिक चांदी के आभूषणों को लेकर फरार हो गए।  

पुलिस को मिले सुराग

सुबह जब पड़ोस के लोगों ने जब दीवार का सुराग देखा तो सर्राफा व्यापारी रामनिवास सोनी को फोन किया तब वह मौके पर पहुंचे।  घटना की सूचना मेहगांव पुलिस को दी गई. बाद में  मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने दुकान का मुआयना करने के बाद डॉग स्क्वायड (dog squad)और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही 500 मीटर के दायरे में हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस को इस चोरी के मामले में कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस दावा कर रही है कि इस बड़ी चोरी का जल्द पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ लिया किया जाएगा।

Leave a comment