लोकमतसत्याग्रह/जशपुर। ज़िले के जामचुआं और कंडोरा में गजदल की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। इनमें एक महिला है जबकि एक मृतक पुरुष है।वन विभाग दोनों मृतकों के परिजनों को निर्धारित मुआवज़ा राशि देने जा रहा है।मृतकों के नाम शनियारो बाई और त्रिलोचन यादव बताए गए हैं।
6 दल में चालीस हाथी हैं
ज़िले में बादलखोल अभ्यारण्य है। यह हाथियों के लिए ही जाना जाता है। जिन गाँव में घटनाएँ हुईं हैं यह उसी बादलखोल अभ्यारण्य के इलाक़े से सटे हुए क्षेत्र हैं। वन विभाग के अनुसार जशपुर में 6 दलों में विभाजित गजदल मौजूद हैं जिनकी कुल संख्या चालीस है। बीते 45 दिनों में आज की दो घटनाओं को मिलाकर तीन मौत हो चुकी है।


