लोकमतसत्याग्रह/इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौरशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा युवकने दो सप्ताह पहले मुस्लिम लड़की से भागकर दूसरी शादी कर ली। आरोपी ने अपनी पत्नी को मायके भेजकर दूसरी शादी की है। आरोपी ट्रांसपोर्ट कर्मी की 6 साल पहले उसके ही समाज की युवती से शादी हुई है। आरोपी अभी 15 दिन पहले ही बेटी का पिता बना है। जानकारी के मुताबिक पति की इस करतूत के बारे में उसकी पहली पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए चला। हालांकि उसने थाने में जाकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति का नाम राजेश परमारऔर पहली पत्नी का नाम बबीता परमारहै। जबकि दूसरी पत्नी का नाम आयशा खानबताया जा रहा है।
आयशा से चल रहा था लंबे समय से अफेयर
सूत्रों के मुताबिक छोटा बांगड़दा में रहने वाली बबीता ने अपने आरोपी पति राजेश परमार की पुलिस में शिकायत की है। उसका कहना है कि पति ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी की है। उसे पति की दूसरी शादी का फेसबुक से पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
ससुराल वालों ने दी चुप रहने की धमकी
पति की सच्चाई का बारे में पता चलने के बाद बबीता ने अपने ससुराल वालों को कॉल करके सच्चाई जानना चाही। लेकिन सुसराल पक्ष ने उन्हें चुप रहने और राजेश के खिलाफ शिकायत को लेकर धमकी दे रहे है।
मुस्लिम लड़की से भागकर की दूसरी शादी
सूत्रों के मुताबिक बबीता और राजेश की शादी 6 साल पहले हुई थी। अभी 15 दिन पहले ही उनके घर में एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी राजेश ने अभी कुछ दिन पहले ही खजराना क्षेत्र में रहने वाली आयशा खान नाम की लड़की से शादी की है।
आरोपी की पहली पत्नी का आरोप
वहीं पुलिस को बबीता ने बताया कि आरोपी राजेश के परिजन जानते हैं कि वे इस वक्त अपनी दूसरी पत्नी आयशा के साथ कहां रह रहा है।


