लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्मी करियर के ब्रेक के बाद अपने काम में वापसी कर ली है। वे अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अनुष्का पिछले तीन साल के लंबे गैप के बाद काम पर लौटी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। फैंस उनके वर्क मोड में वापस आने पर काफी खुश है।
अनुष्का ने की शूटिंग स्टार्ट
लंबे समय के गैप के बाद अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापस लौटी है। उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर रही है। ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी पर बनी बायोपिक है। इसमें अनुष्का, झूलन गोस्वामी का किरदार प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग करने के लिए एक्ट्रेस ने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। इसकी फोटो-वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडिया में वैनिटी वैन नजर आ रही है,जिसपर झूलन नाम लिखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने दो फोटो भी अपलोड किए है। एक फोटो में क्रिकेट बॉल हैं। जबकि दूसरी फोटो में चकदा एक्सप्रेस मेंक्लैपबोर्ड है। इस बोर्ड पर टेक 1 सीन 1 शॉट लिखा है।
कैप्शन में ये लिखा
अनुष्का ने कैप्शन में लिखा-‘मैं वापस वहां हूं जहां मुझे होना चाहिए #Chakdaexpress #Shootbegins,अनुष्का ने इस पोस्ट में। अनुष्का की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी रिएक्ट किया। उन्होंने पोस्ट पर हार्ट और क्लैपिंग करने वाली इमोजी डाली है। वहीं रणवीर सिंहने भी इस पोस्ट पर हार्ट और क्रिकेट बैट इमोजी का रिएक्शन दिया।
साइकलिंग चलाते नजर आई थी अनुष्का
कुछ समय पहले अनुष्का पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थी। अब वे वहां से वापस आ गई है। मालदीव में अपने वेकेशन को याद करते हुए अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे अपनी बेटी के साथ एन्जॉय करती दिखाई दी थी। एक्ट्रेस अपने बेटी वामिका के साथ साइकलिंग करते नजर आ रही हैं। वीडियो में अनुष्का अलग-अलग आउटफिट में साइकिल चलाकर एन्जॉय कर रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा- मेरे दो प्यारे लोगों के साथ बेस्ट मेमोरीज,पेडल मी बैक।


