बालाघाट: डिविजल कमेटी मेंबर सहित तीन नक्सली मुठभेड़ में ढेर, हाक फोर्स ने जंगल में घुसकर मारा

लोकमतसत्याग्रह/बालाघाट बालाघाट जिले सुरक्षा एजेंसियोंको बड़ी कामयाब मिली है। विशेष सुरक्षा बल हॉक फोर्सने आज सुबह 7 बजे 3 खूंखार नक्सलियोंको मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों पर भारीभरकम इनाम था।  जानकारी के अनुसार लांजी क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़हुई जिसमें तीन नक्सलियों की मौत हो गई। वहीं, मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली रामे भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ थाना बहेला आऊट पोस्ट सीतापाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांदला पंधारी के पास करारी डैम के उत्तर दिशा में हुई। यह इलाका महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है।

जबावी फायरिंग में मारे गए

मारे गए नक्सलियों के नाम नागेश, रामे और मनोजहैं। इनमें नागेश नक्सली संगठनकी डिवीजनल कमेटी का सदस्य था और उस पर 15 लाख का इनाम था जबकि एरिया कमांडर रामे और मनोज पर 8-8 लाख का इनाम था। हॉक फोर्स को वारी डेम के पास कड़ला के जंगल में देर रात नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। तड़के सुबह जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। फोर्स को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।  हाक फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए जंगल में घुसकर तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया।

फायरिंग करीब एक घंटे चली

नक्सलियों और पुलिस के बीच सुबह 7 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो कि करीब एक घंटे चली। नक्सलियों के पास एके 47 जैसे आधुनिक हथियार मिले हैं। मारे गए तीन नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ का नेतृत्व आईजी संजय सिंह एवं एसपी सौरभ कुमारने किया था। एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार ने  पुलिस अधिकारियों के जंगल में होने की पुष्टि की है।दूसरी ओर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया है।

Leave a comment