मध्यप्रदेश: सरकारी नौकरीकी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, सितंबर से नवंबर तक निकलेंगी  बंपर भर्तियां, जानें कौन सी भर्ती कब

लोकमतसत्याग्रह/भोपालसरकारी नौकरीकी तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्यप्रदेश में सितंबर से नवंबरतक बंपर भर्तियां निकलेंगी। इन तीन महीनों में 9 भर्ती परीक्षाएं होंगी। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर कैलेंडर(calendra) जारी किया है। 

जानें मंथटूमंथ परीक्षाएं 

सितंबर:सितंबर में चतुर्थ श्रेणीमें स्टेनोग्राफर,सहायक ग्रेड थर्ड,स्टेनोटायपिस्ट,डाटा एंट्री ऑपरेटर के पेपर होंगे। इसक अलावा कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती परीक्षा, सहायक लोक विश्लेषक,रसायनज्ञ समेत कई अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 

अक्टूबर:अक्टूबर में पैरामेडिकलऔर नर्सिंग समूह की संयुक्त भर्ती परीक्षा,कार्यक्रम प्रबंधक, साइकेट्रिक सोशल वर्कर,हॉउस कीपर,बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन,रोजगार भर्ती परीक्षाऔर जूनियर लेखा अधिकारी समेत अन्य पदों के लिए भर्ती होगी। 

नवंबर:नवंबर में वन रक्षक भर्ती परीक्षा,समूह-2,उप समूह-4 संयुक्त भर्ती और जेल उप निरीक्षकभर्ती के लिए एग्जाम होंगे।

Leave a comment