लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्यको यौन उत्पीड़न मामले में 23 जून (गुरुवार) को जमानत मिल गई है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत दी है। फरवरी 2020 में एक महिला डांसर ने गणेश पर यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआरदर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने गणेश के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।
फरवरी 2020 में लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप
दरअसल इस महिला ने बताया था कि वे गणेश के दफ्तर में काम करने जाती थी। वहां पर गणेश उनपर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता था। इसके साथ वे उसे अश्लील वीडियो देखने के लिए प्रेशर करता था। महिला जब उसे ये सब देखने के लिए मना करती थी तो वे उसे परेशान करता था। इसके साथ महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी कारण से 6 से महीने के बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उसकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। आगे पीड़ित महिला ने बताया कि गणेश ने ये सब सिर्फ उनके साथ नहीं किया है। वे कई अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा कर चुके है।
कोरियोग्राफर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया था गलत
महिला द्वारा लगे सारे आरापों को गणेश ने जूठ बताया था। उन्होंने कहा था कि ये सब सिर्फ उन्हें फसाने के लिए किया जा रहा है।
कोरियोग्राफर के साथ एक्टर भी हैं गणेश
गणेश लगभग दस हजार गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं। इसमें हलकट जवानी,चिकनी चमेली,बीड़ी जलइले, चाइना गेट, कम्मो समेत कई अन्य गाने शामिल है। वे एक बेहतर कोरियोग्राफर तो है ही। लेकिन इसके साथ वे एक अच्छे एक्टरभी है। 1992 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म अनाम में काम किया है।


