म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से कमबैक करेंगी ये एक्ट्रेस, फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी पहचान

लोकमतसत्याग्रह/मुंबई  एक्ट्रेस मंदाकिनीअपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। वे म्यूजिक वीडियो से एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। उनके म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। उनके इस कमबैक से फैंस बेहद खुश है। 

इस म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

मंदाकिनी म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’में नजर आने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस बार वह अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ वापसी कर रही हैं। रब्बिल का भी ये स्क्रीन डेब्यू प्रोजेक्ट है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पोस्टर पर अपना फीडबैक जरुर दें। आपकी राय जानकर खुशी होगी। मंदाकिनी के गाने का पोस्टर सामने आने के बाद फैंस उसपर जमकर प्यार बरसा रहे है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद ये क्या धमाल करता है। 

इस लुक में रही नजर

पोस्टर में मंदाकिनी लाल रंग के सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। इसमें उनके बेटे रब्बिल के साथ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।  पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे है और उसे जमकर शेयर कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- वेलकम बैक। दूसरे यूजर ने लिखा-इतने सालों बाद वापसी, बधाई मैम। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-  एक बार फिर आपको देखने के लिए हम बेहद एक्साइटेड है। 

इस महीने के अंत में शुरू होगी शूटिंग

मंदाकिनी ने बताया कि सजन अग्रवाल के साथ काम करके में बहुत खुशी हूं। हम दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते है। लेकिन हम दोनों अब साथ में काम कर रहे है। मेरा  म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ काफी खूबसूरत गाना है। सबसे खास बात ये है कि इस म्यूजिक वीडियो में मेरा बेटा रब्बिल लीड रोल में नजर आएगा। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग वे इस महीने के अंत में शुरू करेंगे।

इन्होंने किया गाने का निर्देशन

म्यूजिक वीडियो’मां ओ मां’ गाने को सजन अग्रवाल ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं। 

इनके साथ थे अफेयर के चर्चे 

मंदाकिनी को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से दुनियाभर में खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनके किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया था। उनको आखिरी बार  1996 में फिल्म ‘जोरदार’ में देखा गया था। मंदाकिनी एक समय डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं थीं। 

Leave a comment