ग्वालियर : सीएम शिवराज बोले कांग्रेसी आएगा जाल बिछायेगा, आपको फंसना नहीं है

शिवराज ने कहा कि मैंने सुना है जो महापौर प्रत्याशी है वो पार्षद भी रही लेकिन कभी बोली नहीं, तो क्या ऐसा महापौर शहर का विकास कर सकता है।

लोकमतसत्याग्रह/ग्वालियर। चुनावी सभाओं को संबोधित करने आये ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जमकर बरसे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आयेगा जाल बिछायेगा, ये बड़े मायावी हैं आपको उसके जाल में नहीं फंसना। शिवराज ने कमल नाथ सरकार द्वारा बंद की गई संबल योजना को लेकर भी निशाना साधा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में तीन अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बहुत बड़ा फर्क है,  कांग्रेस के पास के पास प्रत्याशी ही नहीं है कार्यकर्ता ही नहीं है विधायक भी वही बनेगा महापौर भी वही बनेगा। ग्वालियर में देख लो कांग्रेस ने यही किया, घर में ही विधायक घर में ही महापौर चाहिए।शिवराज ने कहा कि मैंने सुना है जो महापौर प्रत्याशी है वो पार्षद भी रही लेकिन कभी बोली नहीं, तो क्या ऐसा महापौर शहर का विकास कर सकता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि ये तपस्वी कार्यकर्ता है। विश्वास कीजिये ग्वालियर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कांग्रेसी बड़े मायावी है, कांग्रेसी आयेगा, जाल बिछायेगा लेकिन आपको उसके जाल में नहीं फंसना है । उन्होंने घोषणा की इस साल हमारी सरकार सवा लाख भर्तियां करेगी, अरे कांग्रेसी तो गरीबों के कितने बड़े दुश्मन हैं ये उन्होंने संबल योजना बंद कर बता दिया था। हमने फिर से इसे शुरू किया।

Leave a comment