लोकमतसत्याग्रहमुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूरजल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। ये गुड न्यूज सुन फैंस खुशी से झूम उठे है और उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।
अल्ट्रासाउंड की फोटो शेयर की
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही हैं। इसमें रणबीर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारा बच्चा,जल्द ही आ रहा है। आलिया की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स कमेंट कर उन्हें शुमकामनाएं दे रहे हैं।
इस दिन हुई थी शादी
आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई (mumbai) के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट'(Vastu Apartment) में पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।
इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
आलिया और रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। ये पहली फिल्म है, जिसमें ये कपल पहली बार साथ में दिखाई देगा। ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें हिंदी,तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल है। इसमें इस कपल के अलावा अमिताभ बच्चन,मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया,नागार्जुनसमेत कई अन्य सितारे नजर आएंगे।


