लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 12आज यानी 2 जुलाई 2022 से टीवी पर दस्तक दे रहा है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई हैं। शो के कई प्रोमो वीडियो सामने आ रहे है। प्रोमो देख फैंस बेसब्री से से शो का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन शो के टीवी पर दस्तक देने से कुछ समय पहले खबरें है कि शो से अब तक 8 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वे अब खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा नहीं हैं। यानी अब शो में सिर्फ 6 खिलाड़ी बचे हैं। यही 6 खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए आपसे में भिडेंगे।
ये खिलाड़ी हुए शो से बाहर
खतरों के खिलाड़ी 12 से प्रतीक सहजपाल, एरिका Packard, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी के शो से बाहर होने की खबरें काफी लंबे समय से सामने आ रही है। बाकी 4 खिलाड़ी कौन हैं अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो शो देखने के बाद ही पता चल पाएगा।
कौन जीतेगा शो?
खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया,जन्नत जुबैर रहमानी, सृति झा, अनेरी वजानी ,प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, चेतना पांडे, एरिका ,फैजल शेख,हिस्सा बने हैं। ये सभी खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े प्रोमोज डालते रहते है। हालांकि रुबीना के फैंस ऐसा कयास लगा रहे है कि ये शो भी वो ही जीतेंगी।
यहां देख सकेंगे शो
खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन को दर्शक कलर्स चैनल पर देख सकते है। इसके साथ वे VOOT APP में भी शो के सारे एपिसोड देख सकेंगे। हर शनिवार-रविवार सिर्फ कलर्स पर। शो को हर बार की तरह इस बार भी रोहित सेट्टी ही होस्ट करेंगे।


