लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। जुलाई का महीना शुरु हो गया है। ये महीने भी एंटरटेनमेंट भरा होगा। काफी समय से टल रही फिल्म इस महीने रिलीज होंगी। जुलाई में एक विलेन रिटर्न,शमशेरा,ओम,फोन भूत, और थैंक गॉड समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है जिनका ट्रेलर देख फैंस बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे है। हालांकि इस महीने उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा। आइए आपको बताते है उस महीने में रिलीज होने वाली फिल्में
रिलीड डेट-1 जुलाई
फिल्म -‘रॉकेट्री दः नंबी इफेक्ट
ये फिल्म आर माधवन के निर्देशन में बनी है। फिल्म में आर माधवन ने एक वैज्ञानिक नम्बि नारायणन का किरदार प्ले किया है। फैंस माधवन की एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे है। रॉकेट्री में कैमियो में शाहरुख खाननजर आए। फिल्म पद्मभूषण सम्मानसे सम्मानित रॉकेट वैज्ञानिक नंबी नारायणनकी जिंदगी पर आधारित है। देश का एक ऐसा महान वैज्ञानिक, जिन्होंने रॉकेट साइंस की दुनिया में भारत का कद ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत की। फिल्म को तमिल के साथ हिंदी और इंग्लिश में भी रिलीज किया गया है। फिल्म में नांबी की पत्नी के रूप में सिमरन(Simran), उन्नी के रूप में सैम मोहन, साराभाई के रूप में रजित कपूर, कलाम के रूप में गुलशन ग्रोवर ने कमाल का काम किया है।
रिलीड डेट–1 जुलाई
फिल्म -राष्ट्र कवच: ओम
आदित्य रॉय कपूर और संजना संघी स्टारर फिल्म ओम राष्ट्र कवच: ओम भी 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर बहुत ही धाकड़ अंदाज में दिखाई रहे हैं।
डॉयरेक्टर– इस फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है।
रिलीड डेट–8 जुलाई
फिल्म -खुदा हाफिज 2
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज पार्ट 2’ सिनेमाघरो में 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। ये साल 2020 में आई फिल्म खुदा हाफिज का सीक्वल है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के एक्शन्स देखने को मिलेंगे।


