लोकमतसत्याग्रह/रीवा। रीवा के शिवपुरवा गांव में एक सनकी युवक ने अंधी चाहत में महिला का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया । घटना के वक्त महिला का पति मतदान केंद्र पर वोटिंग करने गया था। युवक इससे पहले महिला के साथ जबदस्ती के आरोप में जेल जा चुका है । जिले में पंचायत चुनावके दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।जहां एक तरह मतदान महोत्सव की खुशियां लोंगो में थी और सुबह से ही लोंग मतदान और चुनाव की तैयारी में थे। वहीं दूसरी ओर गोविंदगढ़ के शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में हुई एक घटना ने हड़कंप मचा दिया। लोग चुनाव को भूल इसमें जुट गए। एक महिला को युवक ने एक तरफा प्रेम में मौत के घाट उतार दिया। महिला घर मे अकेली थी। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस दी। महिला को एसजीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनाका खिंचा हुआ है।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला सोमवती मिश्रा पति सच्चितनन्द मिश्राको एक युवक चंद्रमणि त्रिपाठी ने गला रेत कर हत्या कर दी। मीडिया सूत्रों की मानें तो आरोपी महिला से एक तरफा प्रेम करता था। वे उसके किराना की दुकान में आकर उल्टा-सीधा बोलता था,इतना ही नहीं महिला के पति ने बताया कि दुकान पर आने-जाने वालों सहित महिलाओं से अश्लीन हरकते भी आरोपी करता था। इसलिए उसे दुकान में बैठने को मना किया गया। इसी बात का विवाद दोनो के बीच मे था और युवक ने जान से मारने की धमकी पति को दी थी। लेकिन महिला को अकेले पाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
खुद युवक ने लगाई फांसी
बता दें कि युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खुद को फांसी के फंदे में लटका कर जान दे दी। वह हत्या के बाद अपने ही घर के पीछे तालाब में गया और फांसी के फंदे में पेड़ से लटक गया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक बार पहले महिला से जबरतस्ती का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत की गई थी। उसे जेल भी हुई और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद से ही युवक मारने की धमकी महिला के पति और उसे दे रहा था।
पोलिंग बूथ में था पति
महिला के पति ने बताया कि घटना सुबह करीब 8- 8.30 बजे के बीच की है। मतदान के चलते वह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम करने गया था। तभी घर मे महिला को अकेला पाकर अरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी उसे आसपास के लोंगो ने दी।


