लोकमतसत्याग्रह/मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंहआज यानी 6 जुलाई को 37 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिनपर सेलेब्स और फैंस विश कर रहे है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी है। इसमें बैंड बाजा बारात,लेडीज वर्सेज रिकी बहल, राम लीला, बाजीराव मस्तानी,लुटेरा, सिम्बा, गली बॉय और पद्मावत समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। वे चार फिल्मफेयर समेत कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं।
यहां हुआ था जन्म
रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबईमें हुआ था। वे एक बिजनेस फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन उन्होंने उसमें अपना करियर न बनाते हुए एक्टिंग का रास्ता चुना। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। वे आज बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रणवीर न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं।
दीपिका से इस दिन हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद इस कपल ने 2018 में इटली में शादी की थी। इनकी शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल थे। कपल ने 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे।
12 सालों के फिल्मी करियर में बनाई इतनी फिल्में
रणवीर ने 12 सालों के फिल्मी करियर में 20 फिल्में बनाई है। इसमें से उनकी 4 फिल्में फ्लॉप रहीं हैं। ज्यादार फिल्मों में उनकी एक्टिंग का पसंद किया गया है।
90 के दशक में रवीना टंडन ने सेट से किया था बाहर
बताया जाता है जिस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडनऔर अक्षय कुमार फिल्म’मोहरा’ की शूटिंग कर रहे थे। उस समय रणवीर की 9- 10 साल के थे। रणवीर के कजिन कनाडा से आए हुए थे और उन्हें अक्षय कुमार से मिलना था। इस बारे में रणवीर के अपने पापा से की। उनके पिता ने कुछ निर्माताओं से बात की। इस दौरान उन्हें अक्षय के ‘टिप टिप बरसा’ गाने की शूटिंग के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद रणवीर और उनके कजिन, अक्षय से मिलने के लिए सेट पर पहुंच गए। वहां पर रणवीर ने रवीना टंडन को पीले रंग की साड़ी और भीगे बालों में ‘टिप टिर बरसा’ की शूटिंग करते हुए देखा। बताया जता है कि उस वक्त रणवीर न कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी खूबसूरत लड़की नहीं देखी है। वे उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे थे। उनकी इस हरकत से एक्ट्रेस असहज महसूस कर रही थीं और उन्होंने रणवीर को सेट से ही बाहर निकलवा दिया था।


