रतलाम: दिव्या पाटीदार जोशी बनीं मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया, मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय

लोकमतसत्याग्रह/रतलाम। रतलाम की डॉ.दिव्या पाटीदार जोशी मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया-2021 बनी है। उन्होंने मिसेज यूनिवर्स इंस्पिरेशन अवार्डभी जीता है। विश्व के 120 देशों से आए लोगों के बीच प्रतियोगिता साउथ कोरिया के सियोल में हुई। इससे पहले दिव्या मिसेज इंडिया माय आईडेंटिटी 2018की विजेता रहीं है। इसके अलावा  मिसेज यूरेशिया2019 की टाइटल होल्डर भी रह चुकी हैं।

रेलवे स्टेशन पर किया भव्य स्वागत 

ये उपलब्धि हासिल करने के बाद जब दिव्या घर लौटी तो रेलवे स्टेशन पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। घरवालों ने उनके लिए केक भी काटा। इससे पहले भी दिव्या कई अवार्ड जीत चुकी हैं। मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया में देश के अलग-अलग कोने से लड़कियां आई थी। कई राउंड हुए। इसमें नेशनल कॉस्टयूम राउंड, सोशल एक्टिविटी फोरम राउंड, स्विमसूट राउंड,इवनिंग गाउन राउंड सामिल है। 

मां को देती है अपनी सफलता का क्रेडिट

दिव्या अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी मां राधा पाटीदारको देती हैं। उनके पिता का कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है। दिव्या रतलाम नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ वे  कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए भी कई अभियानों का हिस्सा है। 

इन बड़ी हस्सतियों ने किया है सम्मानित

दिव्या को भारत की पूर्व राष्ट्रपति  प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल सर्विस स्कीम में सेवा देने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वहीं दिव्या ने अपनी ट्रेनिंग के द्वारा  अपने 2 साल के बेटे को एक्स्ट्रा ओडनरी मेमोरी कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनाया। इसके साथ दिव्या ने सिटी ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अभियान में रतलाम को सिटी ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में 221 लोगों को इंस्पायर  किया है।

Leave a comment