टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, चुनावी सभा में गोली मारी थी; आरोपी अरेस्ट, उनकी पॉलिसीज से नाखुश था

लोकमतसत्याग्रह/टोक्योजापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन हो गया। 8 जुलाई को सुबह नारा शहर में सुबह 11.30 बजे हमला किया गया। एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान उन्हें 2 गोलियां मारी गईं। नारा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आबे की हालत गंभीर थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे थे। 

पीछे से फायरिंग हुई

प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम यामागामी तेत्सुया है। बताया जा रहा है कि 42 साल का यामागामी आबे की नीतियों से नाखुश था। आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज आई और आबे गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी ने उन्हें सीने पर गोली मारी। बाद में ये साफ हुआ कि उन पर पीछे से फायरिंग हुई। शिंजो आबे पर हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

कौन है गोली चलाने वाला हमलावर?

हमलावर यामागामी तेत्सुआ जापान मैरीटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। इसके अलावा वह एक स्‍थानीय यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर के तौर पर भी काम कर चुका है। तेत्‍सुआ ने आबे पर पीछे से दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक उनकी बाईं छाती पर लगी और दूसरी उनकी गर्दन पर।

जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स को जापानी नौसेना के रूप में भी जाना जाता है। यह जापान की नेवल डिफेंस के साथ कार्यरत जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स की समुद्री वारफेयर ब्रांच है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंपीरियल जापानी नौसेना  को हटाकर जेएमएसडीएफ का गठन किया गया था। JMSDF के पास 154 जहाजों, 346 विमानों और 50,800 सैनिकों का बेड़ा है।

Leave a comment