जीका वायरस से संक्रमित मिली सात साल की बच्ची

इससे पहले जुलाई 2021 में पुणे में जीका वायरस का पहला मरीज मिला था

लोकमतसत्याग्रह/महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है। इससे पहले जुलाई 2021 में पुणे में जीका वायरस का पहला मरीज मिला था।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित बच्ची पालघर जिले के झाई के आश्रमशाला की रहने वाली है। डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। निवारक और नियंत्रण उपाय के संदर्भ में सर्विलांस, वेक्टर मैनेजमेंट, ट्रीटमेंट और हेल्थ एजुकेशन की कोशिश की जा रही है। आश्रमशाला में दस साल की एक बच्ची की मौत के बाद कुछ बच्चियों को निगरानी में रखा गया था। इस दौरान 7 साल की बच्ची के अंदर वायरस की पुष्टि हुई है।साल 2021 में पुणे में पहला मामला पाया गया था। एक साल बाद अब दूसरा मामला मिला है। जीका वायरस मच्छरों की वजह से फैलता है। इसके लिए वैक्सीन पर काम शुरू हो गया है। इस बीमारी की वैक्सीन का इंसानों पर दूसरे चरण का ट्रायल कंपनी शुरू करने जा रही है।

Leave a comment