इंदौर: पत्नी से धोखा मिलने पर युवक ने उठाया ये कदम ,ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

लोकमतसत्याग्रह/इंदौरपत्नी से धोखा मिलने पर इन्दौर के एक युवक ने अपनी जान दे दी है। जिसका नाम राजेश बताया जा रहा है। ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। इससे  पहले उसने एक  वीडियो बनकर अपना दुख जाहिर किया। अपने इस कदम पर अपनी पत्नी  से मिला धोखा बताया है,और कहा कि मेरी पत्नी का एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। उसने इस वीडियो में अपनी पत्नी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रेलवे पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 

अपनी पत्नी से था परेशान युवक

युवक ने इस वीडियो में बताया है। कि मेरी पत्नी ने सारी जमीन अपने नाम कर ली है। मैं उस से अब बहुत परेशान रहने लगा हूं। मेरी पत्नी का एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। जिसका नाम राज है। मुझे कई सालों से धोखा मिलता रहा। मैं बिलकुल सहीं हूं। मेरी मौत के लिए मेरे घर वाले जिम्मेदार हैं।  इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी पत्नी अर्चना पटेल, संतोष पटेल, विनीत पटेल की है। युवक ने कहा कि मेरी सारी जमीन मेरे दोनों बच्चों के नाम कर दी जाए और मेरी पत्नी समेत उन लोगों पर कार्यवाही की जाए जो इसके जिम्मेदार है। पुलिस मुझे न्याय दें।आप सभी मेरा साथ दीजिए।  

Leave a comment