मुंबई: डांस दीवाने जूनियर  में आदित्य ने जीता खिताब,मिले 20 लाख रुपए,बोला-दादा के लिए खरीदूंगा नया घर

लोकमतसत्याग्रह/मुंबईडांस दीवाने जूनियर  में जीत हासिल करने के लिए आदित्य पाटिल को ढेरों बधाइयां….जीत हासिल करने पर आदित्य को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का इनाम मिला है। दरअसल डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर का ग्रांड फिनाले 17 जुलाई (रविवार) को था। इसमें फाइनिलिस्ट ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। इसके विजेता 8 साल के आदित्य पाटिल रहे। बताया जा रहा है कि आदित्य ने ये ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस

डांस दीवाने जूनियर 13 हफ्तें तक चला। हर एक एपिसोड में आदित्य ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। जज से लेकर दर्शक तक उनके डांस के दीवाने हो गए है। आदित्य ने ये खिताब अपने नाम करके परिवार का नाम रोशन किया है। शो में आदित्य की जीत के पीछे उसकी खुद की मेहनत तो है ही लेकिन इसके साथ उनका साथ शो में प्रतीक ने भी दिया। बता दें  प्रतीक, शो में आदित्य के कोरियोग्राफर थे। उन्होंने पूरे सीजन आदित्य को ट्रेनिंग दी और उनको कोरियोग्राफ किया। आज ये उसी की नितीजा है कि वो इस शो के विनर है। 

शो जीतने पर ये मिला इनाम 

डांस दीवाने जूनियर जीतने पर आदित्य को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का इनाम मिला है।

दादा के लिए खरीदेंगे घरआदित्य

आदित्य ने बताया कि उसकी इस जीत के पीछे उसके दादा जी का बहुत बड़ा हाथ है। वो हमेशा मुझे सपोर्ट करते है। जिस वक्त मैंने शो जीता तब मेरे दादा बहुत भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू थे। आदित्य ने बताया कि वो अपने दादा जी और भाई के लिए एक नया घर खरीदेगा। आगे आदित्य ने कहा कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं शो का विनर बन जाऊंगा। ये मेरे दादा जी का सपना था कि मैं ये शो जीतू और अब ये शो जीतकर मैंने अपने दादा जी का सपना पूरा कर दिया है।  

इन्होंने किया शो को जज

डांस दीवाने जूनियर शो को नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्जी पेस्तोनजी ने जज किया है। जबकि शो के होस्ट करण कुंद्रा थे। शो को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। कई दर्शकों का ये पसंदीदा शो था। 

Leave a comment