आज इंदौर के इस स्कूल में हो रहा इंडियन आइडल 13 का ऑडिशन, देखें डिटेल्स

सोनी एंटेरटेंटमेंट टेलीविजन का सबसे प्रसिद्ध शो इंडियन आइडल (Indian Idol) एक सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो ने कई गायकों को एक राष्ट्रिय मंच दिया है। ये शो 2004 में शुरू हुआ था जिसके बाद इस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।

लोकमतसत्याग्रह/इंदौर सोनी एंटेरटेंटमेंट टेलीविजन का सबसे प्रसिद्ध शो इंडियन आइडल एक सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो ने कई गायकों को एक राष्ट्रिय मंच दिया है। ये शो 2004 में शुरू हुआ था जिसके बाद इस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस शो में अब तक कई बड़े बड़े सिंगर्स अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है।इस शो में सलमान अली सीज़न 10 के विजेता, सनी हिंदुस्तानी सीज़न 11 के विजेता और सीज़न 12 के विजेता पवनदीप राजन रहे हैं। इन्होने अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं अब सीजन 13 को लेकर ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। अब तक इसके ऑडिशन जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना और कोलकाता में हो चुके हैं।

इंदौर में हो रहा आज ऑडिशन

आज इंदौर में इसका छटवां पड़ाव का ऑडिशन हो रहा है। जो इंदौर के आदर्श शिशु विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, 1398/1, बिचोली हापसी रोड, शिव शक्ति नगर में हो रहा है। यहां आज सुबह 8 बजे से ही ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। लोगों की लंबी लाइन इसके लिए देखने को मिली है।इस शो के नए सीजन के लिए देशभर के लोगों के ऑडिशन लिए जाएंगे। अगर आप भी इस शो में ऑडिशन देना चाहते है तो आज ही इंदौर के आदर्श शिशु विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, 1398/1, बिचोली हापसी रोड, शिव शक्ति नगर जा सकते हैं। इसके अलावा आप लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, देहरादून और दिल्ली जैसे शहरों में भी ऑडिशन दे सकते हैं।

Leave a comment