लोकमतसत्याग्रह/मुंबई।आखिरकार नोरा फतेही का सपना पूरा हो ही गया। 2017 में नोरा जिस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं, अब उसी शो में वो जज के रूप में नजर आएंगी। दरअसल नोरा फतेही डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10 को जज करेंगी। उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और फिल्ममेकर करण जौहर नजर आएंगे।
सीजन 9 में नजर आई थी नोरा
झलक दिखला जा सीजन 9 में नजर आई थी। इस शो को जैकलीन फर्नांडीज,करण जौहर,गणेश हेगड़े और फराह खान ने जज किया था। नोरा दस हफ्तों तक शो में रही थी। इसको बाद कम वोटो की वजह से उन्हें शो से एलिमिनेट होना पड़ा था।
माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना है सपना–नोरा
एक इंटरव्यू में नोरा ने शो को लेकर कहा कि वो इस शो में आने के लिए तो एक्साइटेड हैं कि लेकिन इससे ज्यादा वो माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि वो उनका बच्चन का सपना था और अब ये पूरा होने वाला है।
इस शो में पहली बार जज बने थे करण
झलक दिखला जा,करण जौहर का पहला रियलिटी शो था। ये उनकी टेलीविजन जर्नी का एक बड़ा हिस्सा रहा है। बता दें झलक दिखला देश के सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो में से एक है। इस शो को फैंस बहुत पसंद करते है।


