मुंबई: फैंस की मुराद पूरी? क्या शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ऋतिक रोशन- सबा आजाद, जानें

लोकमतसत्याग्रह/मुंबई क्या बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दूसरी शादी की तैयारी में है? खबरें है कि ये कपल एक-दूसरे से बहुत प्यार करता है और इन दिनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। ये खबरें सुनकर फैंस ऋतिक को फिर से दूल्हा बनते देखने की उम्मीद लगा रहे हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये हम आपको बताते है…..

काफी लंबे समय से कर रहे डेट

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरो को काफी लंबे समय से डेट कर रहे है। दोनों काफी सीरियस है और हमेशा एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते रहते है। इस बीच खबरें है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबरें है कि इस कपल को शादी की कोई भी जल्दबाजी नहीं है। अभी ऋतिक और सबा शादी के बंधन में नहीं बंध रहे है। अभी दोनों की शादी में काफी समय है। 

अच्छा बॉन्ड करते है शेयर

ऋतिक और सबा अक्सर साथ में ही स्पॉट किए जाते है। दोनों एक-दूसरे संग खूब टाइम स्पेंड करते है। बताया जाता है कि सबा का ऋतिक की पत्नी सुजैन और उनके बच्चों के साथ भी अच्छा रिलेशन है। वो उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते है। ऋतिक और सबा भी एक अच्छा रिलेशनसिंप शेयर करते है लेकिन अभी दोनों शादी नहीं कर रहे है। 

ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन भी है रिलेशन में

ऋतिक की पहली पत्नी सुजैन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। वो अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने अपना ये रिश्ता इसी साल अप्रैल महीने में ऑफिशियल किया था। ऋतिक और अर्सलान भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ये दोनों कपल यानी ऋतिक- सबा, सुजैन-अर्सलान साथ में पार्टी में भी दिखाई देते हैं। अब ऋतिक और सबा कब शादी करते है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। फैंस को ऋतिक को फिर से दूल्हा बनते देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

ऋतिक और सबा में इतने साल का अंतर

सबा एक्ट्रेस के साथ-साथ डांसर भी है। ऋतिक 48 साल के हैं जबकि सबा 36 साल की हैं। दोनों में 12 साल का अंतर है। इस जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते है। 

ऋतिक का वर्कफ्रंट 

ऋतिक रोशन जल्दी ही Vikram Vedha में नजर आएंगे। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनके पास ‘फाइटर’ फिल्म भी है। उनकी ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

Leave a comment